वैशाली जिले के जूड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल की पहचान पहाड़पुर पश्चिमी निवासी स्वर्गीय शिवदयाल राय के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) फतेहपुर राघोपुर में भर्ती कराया गया,