वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत स्थित ढाव गंगा किनारे छापेमारी की गई।यह अभियान वैशाली जिला के एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर रविवार को चलाया गया।कार्रवाई का नेतृत्व एलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार और थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से किया।