राघोपुर: गंगा किनारे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से छापेमारी कर 13 भट्टियां ध्वस्त, 53 हजार लीटर शराब नष्ट
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रुस्तमपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार को जाफराबाद गंगा किनारे अवैध शराब निर्माण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। वैशाली पुलिस एवं उत्पाद विभाग हाजीपुर की संयुक्त टीम ने ड्रोन कैमरे की सहायता से गंगा किनारे के दुर्गम इलाकों में छापेमारी की।अभियान के दौरान 13 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 53 हजार लीटर जावा नष्ट।