नाथनगर: भूआलपुर में घर से 9.3 किलो गांजा और ₹81,400 बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार
नाथनगर थाना क्षेत्र के भूआलपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 9 किलो 300 ग्राम गांजा और 81 हजार 400 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से महिला तस्कर इंदु देवी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पति फंटूश उर्फ धर्मेंद्र मंडल और साधु उर्फ निपेंद्र मंडल पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।