गोइलकेरा: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ओटार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील बड़ाइक ने मंगलवार को नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओटार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, दवाओं एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, मरीजों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।