गोइलकेरा: सुरबुड़ा पंचायत: तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में जताई नाराज़गी
सुरबुड़ा पंचायत के ग्रामीणों को तीन महीने से सरकारी राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों राशन डीलर व आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आपूर्ति पदाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा।