गोइलकेरा: तरकटकोचा पंचायत के गुलरुवा गाँव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, उमड़ी भीड़
गोइलकेरा की तरकटकोचा पंचायत के गुलरुवा गाँव में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार शाम पांच बजे किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से तरकटकोचा पंचायत के मुखिया सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा,जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।