पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार तड़के सुबह लगभग साढ़े तीन बजे गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत बिला पंचायत के डलाईकेला के समीप दो अवैध बालू लदे हाईवे की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक बालु लदे हाईवा गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई, तो वही इस हाईवा ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है।