महाशिवरात्रि के अवसर पर झारखंड के दूसरे बाबा धाम के नाम से मशहूर पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा स्थित महादेवशाल धाम में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर रविवार रात आठ बजे तक मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहीं।