गोइलकेरा: महाशिवरात्रि पर 'झारखंड के दूसरे बाबाधाम' महादेवशाल में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, फूलों से सजेगा दरबार!
झारखंड के दूसरे बाबाधाम के रूप में विख्यात गोइलकेरा प्रखंड के महादेवशाल धाम महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। शनिवार को शाम 8 बजे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और लाइटों से भव्य रूप दिया गया है। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा और बंगाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचेंगे। भक्तगण कतारबद