अमरिया: उदयपुर में कूड़े के ढेर हटाए गए, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की सराहना की
अमरिया क्षेत्र के उदयपुर गांव में बरसात के दिनों में सड़क किनारे जमा कूड़े के ढेर को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। सफाई होने के बाद सड़क किनारे का स्थान साफ हो गया और ग्रामीणों को भी राहत मिली। ग्रामीणों ने बुधवार को 4 बजे बताया बरसात के दौरान सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से बदबू और गंदगी की परेशानी होती थी। कूड़ा हटाए जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।