उदयपुर मावली थाना क्षेत्र के जवान जी का खेड़ा में नवोदय विद्यालय के पास 55 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सालोर निवासी गणेश लाल भील के रूप में हुई है, जो खेत पर सीजारी का काम करते थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के कारण और आरोपियों का अभी पता नहीं चला है। परिजनों ने क्षेत्र में देर रात तक शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास पूछताछ और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
#CrimeNews #UdaipurNews #JusticeForGaneshLal #BreakingNews #RajasthanNews