बांसवाड़ा के चुनावी रण में करोड़ों की संपत्ति वाले चेहरे, महेश तेली सबसे सबसे धनी
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में करोड़ों की संपत्ति वाले उम्मीदवार भी मैदान में हैं। हलफनामों के मुताबिक वार्ड 10 से कांग्रेस के संजय चौधरी के पास खुद की करीब 1 करोड़ 53 लाख और पत्नी की 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वार्ड 12 से भाजपा की सोनिया वैष्णव के पास 1 करोड़ और उनके पति के पास 25 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वार्ड 17 से भाजपा के राजेश कटारा के पास 2 करोड़ 15 लाख और पत्नी के पास 1 करोड़ 30 लाख, जबकि कांग्रेस के गौतम मईड़ा के पास 1 करोड़ 2 लाख और पत्नी के पास 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। वार्ड 18 के दीपक जोशी के पास 1 करोड़ 24 लाख 75 हजार, वार्ड 24 के मयंक जैन के पास 1 करोड़, वार्ड 26 के महावीर के पास 1 करोड़ 50 लाख और पत्नी के पास 1 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपए हैं। वार्ड 28 के आशीष मेहता के पास 1 करोड़ 55 लाख 90 हजार 400 रुपए की अचल संपत्ति है। वार्ड 47 के महेश चंद्र तेली के पास 16 करोड़ 85 लाख, वार्ड 49 के भरत जोशी क�