डूंगरपुर में नगर परिषद के फर्जी पट्टे जारी कर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड वंदित वैरागी समेत राजु खराड़ी और नरेश कोटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आधा दर्जन फर्जी पट्टे, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, वसुंधरा विहार निवासी बलवंत सिंह भाटी पट्टा जमा कराने पहुंचे थे। जांच में पट्टे पर आयुक्त और कनिष्ठ अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर मिले। पूछताछ में सामने आया कि 1 लाख 50 हजार रुपये लेकर राजु खराड़ी के जरिए पट्टा बनवाया गया था।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अब तक 30 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये की ठगी करना कबूल किया है। मामले में जांच जारी है।
#DungarpurNews #DungarpurPolice #RajasthanPolice #FraudAlert #CrimeNews