डूंगरपुर में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल, पोस्ट ऑफिस के पास छोड़ गए दर्जनभर कुत्ते
डूंगरपुर। शहर में नगर परिषद के आवारा कुत्तों को लेकर किए जा रहे काम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को कुत्तों से भरा एक टेम्पो पोस्ट ऑफिस के पास माताजी मंदिर क्षेत्र में पहुंचा। कॉलोनीवासियों के अनुसार, टेम्पो से दर्जनभर आवारा कुत्तों को इलाके में छोड़ दिया गया। कुत्तों को छोड़ते देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद टेम्पो चालक मौके से रवाना हो गया। घटना से कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इलाके में पहले से आवारा कुत्तों की समस्या है। गौरतलब है कि नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी करने और निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने का ठेका दे रखा है। ऐसे में कुत्तों को यहां छोड़े जाने पर जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
#DungarpurPolice #RajasthanNews #DungarpurMunicipalCouncil #StrayDogIssue #CivicProblems