घाटमपुर: पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जांच में जुटी पुलिस
घाटमपुर में पत्नी से विवाद के चलते एक युवक द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजन युवक को गंभीर हालत में सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने पत्नी के मुंहबोले भाई पर फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।