गुलाबगंज: गूलरखेड़ी में विधायक मुकेश टंडन ने जनसुनवाई की, अस्पताल सड़क को 5 लाख रुपये मंजूर, अन्य सौगातें मिलीं
गुलाबगंज ग्राम पंचायत गूलरखेड़ी में शुक्रवार दोपहर 2 बजे विधायक मुकेश टंडन ने जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, राशन, आवास और पट्टे से जुड़ी समस्याएं रखी, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। हॉस्पिटल रोड के निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। वार्ड 13 मे 300 मीटर नाली निर्माण का एस्टीमेट और सिमरहार में 50 हजार रूपए से चबूतरा।