गुलाबगंज: गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर टाइल्स की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष ने DRM से की
पिछले कुछ दिनों से गुलाबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर टाइल्स के लगाए जा रहे, जिसमे गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई जगहों पर टाइल्स की व्यवस्थित नहीं है। यात्रियों को ठोकर लगकर दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। ट्रेन पकड़ने या ट्रेन से उतरने के दौरान भी लोगों को परेशानी हो सकती है। गुरुवार शाम 5 बजे जिपं अध्यक्ष ने डीआरएम को लिखा पत्र।