गुलाबगंज के एक निजी विद्यालय की छात्रा सौम्या गुप्ता ने हाल ही में जारी हुए जेईई मेंस परीक्षा में 98.6 एवं छात्र पृथ्वी कुरेले ने 92 परसेंटाइल प्राप्त कर गुलाबगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है बुधवार को विद्यालय के माध्यम से दोनों छात्र-छात्रा का सम्मान किया गया।