गुलाबगंज: विदिशा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से सोलापुर से 8 लोगों को रेस्क्यू कर गुलाबगंज के सुआखेड़ी पहुंचाया
पिछले दिनों गुलाबगंज तहसील के ग्राम सुआखेड़ी में रहने वाले नोनीतराम आदिवासी ने कलेक्टर और एसपी से लिखित शिकायत की थी जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को सोलापुर महाराष्ट्र में बंधक बनाकर काम कराए जाने की शिकायत की थी विदिशा एसपी रोहित कस्बानी ने महाराष्ट्र पुलिस से मदद लेते हुए नोनीतराम के परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित विदिशा भिजवाया।