गुलाबगंज: ग्राम चठोली के युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार, गांव के व्यक्ति पर ज़मीन कब्जाने और झूठी शिकायत का आरोप
गुलाबगंज के ग्राम चठोली में रहने वाले जसवंत सिंह मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर के पास पहुंचे, जहां लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने शासन द्वारा आवंटित प्रधानमंत्री आवास की कुटीर पर गांव के ही एक दबंग द्वारा कब्जा किए जाने सरकारी जमीन को अपना बताने के आरोप लगाए साथ ही साथ उन्होंने इस जमीन विवाद पर उक्त व्यक्ति द्वारा महिला उत्पीड़न संबंधी झूठी शिकायत कर जेल भेजा।