Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

#गौरव_दिवस आयोजन : पुलिस लाइन मंडला में गौरव दिवस समारोह में लेज़र शो से रोमांचित होते दर्शक ।

Mandla, Mandla | Nov 17, 2022

MORE NEWS

आजीविका मिशन की मदद से साकार हुआ सपना, डॉ. सुमन सैयाम बनीं मेडिकल ऑफिसर

 ग्राम पंचायत अंजनिया, विकासखंड बिछिया अंतर्गत पहल महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ के तहत पंजीकृत वैष्णवी महिला आजीविका ग्राम संगठन से संचालित रानी दुर्गावती आजीविका स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती निर्मला सैयाम आज एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं।
 साधारण एवं सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाली निर्मला सैयाम की दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी सुमन सैयाम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं और जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन निर्मला सैयाम ने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए स्व-सहायता समूह का सहारा लिया।
 सुमन ने मेहनत और लगन के बल पर 12वीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की तथा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी उच्च शिक्षा के लिए निर्मला सैयाम ने समय-समय पर स्व-सहायता समूह से ऋण लिया। समूह के माध्यम से कुल 4 लाख 91 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।
 सुमन ने निरंतर परिश्रम करते हुए दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) के रूप में अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी आगे था। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण को जारी रखा और अंततः मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं।
 डॉ. सुमन सैयाम की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वे और उनकी माता निर्मला सैयाम आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं से समूहों से जुड़ने तथा आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय सहायता लेकर अपने बच्चों एवं परिवार के भविष्य को संवारने का संदेश देती हैं।
 आजीविका मिशन मंडला के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बी.डी. भैसारे, सहायक विकासखंड प्रबंधक (नोडल) श्रीमती सलमा बेगम एवं समस्त मिशन परिवार ने डॉ. सुमन सैयाम और उनकी माता निर्मला सैयाम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि संकल्प, परिश्रम और सही समय पर वित्तीय सहयोग मिल जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#

आजीविका मिशन की मदद से साकार हुआ सपना, डॉ. सुमन सैयाम बनीं मेडिकल ऑफिसर ग्राम पंचायत अंजनिया, विकासखंड बिछिया अंतर्गत पहल महिला आजीविका संकुल स्तरीय परिसंघ के तहत पंजीकृत वैष्णवी महिला आजीविका ग्राम संगठन से संचालित रानी दुर्गावती आजीविका स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती निर्मला सैयाम आज एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। साधारण एवं सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने वाली निर्मला सैयाम की दो बेटियाँ हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी सुमन सैयाम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं और जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन निर्मला सैयाम ने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए स्व-सहायता समूह का सहारा लिया। सुमन ने मेहनत और लगन के बल पर 12वीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की तथा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी उच्च शिक्षा के लिए निर्मला सैयाम ने समय-समय पर स्व-सहायता समूह से ऋण लिया। समूह के माध्यम से कुल 4 लाख 91 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। सुमन ने निरंतर परिश्रम करते हुए दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) के रूप में अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनका लक्ष्य इससे भी आगे था। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण को जारी रखा और अंततः मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं। डॉ. सुमन सैयाम की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वे और उनकी माता निर्मला सैयाम आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं से समूहों से जुड़ने तथा आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय सहायता लेकर अपने बच्चों एवं परिवार के भविष्य को संवारने का संदेश देती हैं। आजीविका मिशन मंडला के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बी.डी. भैसारे, सहायक विकासखंड प्रबंधक (नोडल) श्रीमती सलमा बेगम एवं समस्त मिशन परिवार ने डॉ. सुमन सैयाम और उनकी माता निर्मला सैयाम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि संकल्प, परिश्रम और सही समय पर वित्तीय सहयोग मिल जाए तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

बावड़ी उत्सव पर जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा एवं जल संरक्षण का संदेश

 जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ’’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन रविवार को ग्राम झिरिया स्थित बीहड़ माता मंदिर परिसर में किया गया। जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा, श्रमदान एवं जल संरक्षण शपथ ग्रहण जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सेक्टर-3 डिठौरी की नवांकुर संस्था ’’तेजस्विनी महिला शक्ति संघ नैनपुर’’ तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात माँ गंगा के भजनों और जयघोषों के बीच गंगा कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के बाद बीहड़ माता मंदिर में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
 कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बावड़ी की साफ-सफाई कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीनों चरणों, जल गंगा दशहरा एवं बावड़ी उत्सव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

बावड़ी उत्सव पर जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा एवं जल संरक्षण का संदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ’’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन रविवार को ग्राम झिरिया स्थित बीहड़ माता मंदिर परिसर में किया गया। जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा, श्रमदान एवं जल संरक्षण शपथ ग्रहण जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सेक्टर-3 डिठौरी की नवांकुर संस्था ’’तेजस्विनी महिला शक्ति संघ नैनपुर’’ तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात माँ गंगा के भजनों और जयघोषों के बीच गंगा कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के बाद बीहड़ माता मंदिर में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बावड़ी की साफ-सफाई कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीनों चरणों, जल गंगा दशहरा एवं बावड़ी उत्सव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

नल-जल योजना बनी खुशियों की धारा

कन्हारगाँव की सुशीला बाई वरकड़े के जीवन में नल-जल योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। अब घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचने से पानी लाने की परेशानी खत्म हो गई है। समय की बचत के साथ दैनिक कार्यों और साफ-सफाई में भी बड़ी सुविधा मिली है।अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, घर पर ही हर समय पानी उपलब्ध है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

नल-जल योजना बनी खुशियों की धारा कन्हारगाँव की सुशीला बाई वरकड़े के जीवन में नल-जल योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। अब घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचने से पानी लाने की परेशानी खत्म हो गई है। समय की बचत के साथ दैनिक कार्यों और साफ-सफाई में भी बड़ी सुविधा मिली है।अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, घर पर ही हर समय पानी उपलब्ध है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी

        जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा समस्त पेयजल स्त्रोतों, नल-जल योजनाओं एवं जल प्रदाय व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। विभाग ने जलजनित रोगों की रोकथाम तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
        कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने बताया कि वर्तमान मौसम एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हैंडपंपों, नलकूपों, ओवरहेड टंकियों सहित विभिन्न पेयजल स्त्रोतों का नियमित क्लोरीनीकरण कराया जा रहा है। क्लोरीनीकरण से पानी में मौजूद हानिकारक जीवाणु एवं रोगाणु नष्ट होते हैं, जिससे पेयजल सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त बना रहता है।
         विभाग ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में संचालित नल-जल योजनाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा पाइपलाइन, वाल्व, कुएं, हैंडपंप और जल वितरण प्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में रिसाव, टूट-फूट अथवा अन्य तकनीकी खामियाँ पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से बाहरी दूषित जल के मिश्रण की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसके अलावा जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव एवं गंदगी को रोकने तथा पेयजल स्त्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
        लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। पेयजल को हमेशा स्वच्छ एवं ढंक्कर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी को उबालकर अथवा अन्य सुरक्षित विधियों से शुद्ध कर उपयोग में लाने की सलाह दी गई है।
        विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में बाधा, पाइपलाइन रिसाव, दूषित जल की आपूर्ति अथवा अन्य कोई समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल ग्राम पंचायत या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थानीय कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
         लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने जिलेवासियों से जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागीय प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला द्वारा समस्त पेयजल स्त्रोतों, नल-जल योजनाओं एवं जल प्रदाय व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। विभाग ने जलजनित रोगों की रोकथाम तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने बताया कि वर्तमान मौसम एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हैंडपंपों, नलकूपों, ओवरहेड टंकियों सहित विभिन्न पेयजल स्त्रोतों का नियमित क्लोरीनीकरण कराया जा रहा है। क्लोरीनीकरण से पानी में मौजूद हानिकारक जीवाणु एवं रोगाणु नष्ट होते हैं, जिससे पेयजल सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त बना रहता है। विभाग ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में संचालित नल-जल योजनाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा पाइपलाइन, वाल्व, कुएं, हैंडपंप और जल वितरण प्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में रिसाव, टूट-फूट अथवा अन्य तकनीकी खामियाँ पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज होने से बाहरी दूषित जल के मिश्रण की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसके अलावा जल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव एवं गंदगी को रोकने तथा पेयजल स्त्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। पेयजल को हमेशा स्वच्छ एवं ढंक्कर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी को उबालकर अथवा अन्य सुरक्षित विधियों से शुद्ध कर उपयोग में लाने की सलाह दी गई है। विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में बाधा, पाइपलाइन रिसाव, दूषित जल की आपूर्ति अथवा अन्य कोई समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल ग्राम पंचायत या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थानीय कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मंडला ने जिलेवासियों से जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागीय प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार सहायक संचालक श्री सेन्द्राम, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे ने सांदीपनि विद्यालय बिछिया के कार्यों का अवलोकन किया गया। वर्तमान में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और पुराने भवन की मरम्मत का कार्य तेज़ी से जारी है। आगामी 1 माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे छात्रों को जल्द ही एक बेहतर और सर्वसुविधायुक्त माहौल मिलेगा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार सहायक संचालक श्री सेन्द्राम, एपीसी श्री मुकेश पाण्डे ने सांदीपनि विद्यालय बिछिया के कार्यों का अवलोकन किया गया। वर्तमान में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और पुराने भवन की मरम्मत का कार्य तेज़ी से जारी है। आगामी 1 माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे छात्रों को जल्द ही एक बेहतर और सर्वसुविधायुक्त माहौल मिलेगा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026