बूरमू: बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय
Burmu, Ranchi | Jan 21, 2026 बुधवार 21 जनवरी 2026 समय 11 बजे बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय बुढ़मू (रांची): आगामी सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय अंचल अधिकारी ने की।