घाटमपुर: प्रेम संबंध को लेकर गांव में बवाल, युवक 24 घंटे बंधक, साढ़ थाना क्षेत्र के छांजा गांव का मामला
साढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता से मिलने पहुंचे 25 वर्षीय युवक को परिजनों द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवक के साथ मारपीट का भी आरोप है। युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके बाद मौके पर सर्किल फोर्स बुलानी पड़ी।