दमोह: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर चौक पर किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह रविवार शाम आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन कर सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। बसंत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बसंत राय ने नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों पर सरकार को जिम्मेदार बताया निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।