कसरावद: दीपावली से पहले बाजार सजने लगा, मिट्टी के दीयों और करवा चौथ के पूजन पात्रों की खरीदारी शुरू
दीपावली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में त्योहार की रौनक नजर आने लगी है। सोमवार दोप 3 बजे बाजार में मिट्टी के दीयों और करवा चौथ में उपयोग होने वाले पूजन पात्रों की खरीद-बिक्री हुई। दुकानों पर सजे मिट्टी के दीये और पारंपरिक पात्र लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। त्योहार की तैयारियों के बीच बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है।