महिदपुर: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 🚨⚖️
उज्जैन जिले की महिदपुर थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिन में पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। 5 सितंबर को नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रिंगनोदिया में दबिश दी। यहां से नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी शुभम सिंह उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अब जेल भेज दिया गया है।
#UjjainPolice #CrimeNews #MPNews #Mahidpur #siti24ujjain