उज्जैन: 8 दिन की मशक्कत के बाद भी टस से मस नहीं हुए 'खड़े हनुमान जी', दर्शन के लिए देशभर से उमड़ रहे भावुक भक्त 🛕🙏
सिंहस्थ-2028 के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए उज्जैन के सराफा बाजार स्थित प्राचीन 'खड़े हनुमान जी' की प्रतिमा को हटाने का प्रशासनिक प्रयास लगातार आठवें दिन भी विफल रहा। भारी मशीनों के इस्तेमाल और मंदिर का ढांचा तोड़े जाने के बावजूद परमारकालीन यह प्रतिमा अपनी जगह से जरा भी नहीं हिली है। अब पुरातत्व विभाग तकनीकी स्कैनिंग के बाद ही आगे की रणनीति तय करेगा। इस चमत्कारिक घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली, राजस्थान और यूपी सहित देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। विस्थापन की बात से व्यथित और भावुक भक्तों ने मंगलवार रात महाआरती कर प्रशासन से मांग की है कि भगवान की प्रतिमा को उसी स्थान पर रहने दिया जाए और मार्ग चौड़ीकरण का कोई अन्य विकल्प तलाशा जाए।
#KhadeHanuman #UjjainNews #Simhastha2028 #HinduFaith #siti24ujjain