उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, 14 करोड़ की लागत से 15 मीटर चौड़ी होगी गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल तक की सड़क 🚧🛣️
आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 और बाबा महाकाल की सवारी के मुख्य मार्ग को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत गुदरी चौराहा से पानदरीबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक लगभग 570 मीटर लंबे और अति-व्यस्त मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिस पर राज्य शासन करीब 14 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 136 भवन आ रहे हैं। मंगलवार से नगर निगम की टीम ने मार्ग की नपती और भवनों पर मार्किंग का काम शुरू कर दिया है, ताकि यातायात के भारी दबाव को व्यवस्थित किया जा सके।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #UjjainNews #RoadWidening #siti24ujjain