उज्जैन: सागर शराब कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का फूंका पुतला
उज्जैन के क्षीरसागर चौराहे पर शहर कांग्रेस ने सागर में हुए जहरीली शराब और दूषित पानी कांड को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला फूंका। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मांग की गई कि इस घटना के मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और डिप्टी सीएम तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
#UjjainNews #CongressProtest #SagarLiquorTragedy #MPPolitics #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 9, 2026