उज्जैन: महाकाल मंदिर को IOB ने भेंट किया हाईटेक लड्डू परिवहन वाहन, प्रसाद वितरण होगा सुगम 🛕🚚
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वितरण व्यवस्था को और अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने एक बड़ी पहल की है। बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत मंदिर प्रबंध समिति को एक हाईटेक आयशर लोडिंग वाहन भेंट किया है। यह विशेष वाहन चिंतामण स्थित लड्डू निर्माण इकाई से मंदिर परिसर और विभिन्न प्रसाद वितरण काउंटरों तक लड्डुओं की सुरक्षित और तेज आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक और उप-प्रशासक सिम्मी यादव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया है।
#MahakalTemple #UjjainNews #CSRInitiative #Mahakaleshwar #siti24ujjain