उज्जैन: शाही ठाठ-बाट से निकली बाबा महाकाल की राजसी सवारी, 1 क्विंटल पेड़े बांटकर हुआ भव्य स्वागत 🛕🌸
सावन-भादो मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में सोमवार (भादो मास के दूसरे सोमवार) को अवंतिकानाथ बाबा महाकाल की राजसी (शाही) सवारी पूरे धूमधाम के साथ निकाली गई। चांदी की पालकी में सवार होकर जब बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले, तो लाखों श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछाकर अपने राजा का अभिवादन किया। सवारी मार्ग पर जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा की गई। इसी कड़ी में छत्री चौक पर भारतीय ऑटो रिक्शा यूनियन द्वारा सवारी का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को एक क्विंटल पेड़े का प्रसाद वितरित किया गया। समाजसेवी सुरेंद्र राठौर और कन्हैया राठौर ने बताया कि यूनियन द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार बाबा महाकाल की सवारी का इसी तरह पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया जा रहा है।
#MahakalSawari #UjjainNews #BabaMahakal #ShahiSawari #siti24ujjain