नागदा: झिरन्या गांव में हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो पड़ा भारी, नकाबपोश समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार 🚨🔫
उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के झिरन्या गांव में एक स्वागत समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो सप्ताह पहले निकले एक जुलूस में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक नकाब पहने नजर आ रहा था। पुलिस ने इस नकाबपोश आरोपी को रतलाम से दबोचा है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार वैध और लाइसेंसी थे, फिर भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठनों के कड़े विरोध के बाद पुलिस अब हथियारों के दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
#NagdaNews #HarshFiring #ViralVideo #UjjainPolice #siti24ujjain