"मेरी मौत का कारण रुपाली सचान हैं" ....महिला ने डॉ रुपाली सचान पर लगाए गंभीर आरोप, बताया मेरी मौत की जिम्मेदार हैं उरई शहर के कुंज हॉस्पिटल की डॉ रुपाली सचान, वीडियो वायरल
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन (उरई) । इलाज में डॉ की लापरवाही वाले मामले में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मरीज ज्योति सिंह ने उरई शहर के कुंज हॉस्पिटल की डॉ रुपाली सचान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि डॉ रुपाली सचान ही मेरी मौत की जिम्मेदार हैं, इस वीडियो में मरीज ज्योति सिंह ने मरने से पहले कहा कि मेरी इस हालत की जिम्मेदार डॉ ज्योति सचान ही हैं क्योंकि उन्होंने ऑपरेशन में लापरवाही की जिससे मेरी हालत गंभीर होती चली गई इसी के साथ उसने साफ साफ कहा कि "मेरी मौत का कारण रुपाली सचान हैं"
इस वीडियो के सामने आने के बाद डॉ रुपाली सचान पर गंभीर आरोप लगे हैं ऐसे में देखना ये होगा कि आगे इस मामले में क्या एक्शन लिया जाएगा या फिर इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाएगा
Orai, Jalaun | Sep 7, 2026