कुंज हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन उरई। कुंज हॉस्पिटल में 27 जुलाई को गर्भाशय संबंधी समस्या के चलते हुए ऑपरेशन के बाद ज्योति सिंह की हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद टांकों में संक्रमण हुआ और हालत गंभीर होने पर उरई से झांसी व फिर लखनऊ में इलाज कराया गया। पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान ज्योति सिंह की मौत हो गई।
मृतका के पति धर्मराज सिंह सेंगर ने डॉ. रूपाली राय सचान, डॉ. राहुल सचान और झांसी के डॉ. दीपक गुप्ता के खिलाफ एसपी जालौन को शिकायत दी है। परिजनों के मुताबिक इलाज में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए। मामले को लेकर परिजनों ने डीएम जालौन से मुलाकात की, जिसके बाद जांच टीम गठित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की जांच जारी है।
#oraijalaun #jalaunnews #up92 #uppolice #dmjalaun
Orai, Jalaun | Sep 7, 2026