रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो ने किया सरेंडर
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन/कोंच। 4/5 सितंबर की रात रिटायर्ड रेलकर्मी और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाशों से कोंच कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की अंडा-बिरगुवां रोड पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए, जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से ई-रिक्शा, 35 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। मौके पर ASP IPS डॉ. ईशान सोनी और CO परमेश्वर प्रसाद पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#jalaunnews #jalaunpolice #uppolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 7, 2026