रंगरा चौक: तबादले पर पांच शिक्षकों को भावुक विदाई
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर टोला में पांच शिक्षकों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह हुआ। तबादले के बाद विदा होते शिक्षकों को देखकर छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार की आंखें नम हो गईं। कुमार गौरव का बालिका उच्च विद्यालय रुंगटा, सुभाष कुमार व कंचन पोद्दार का उत्क्रमित उच्च विद्यालय वैसी, मंसूर आलम का सासाराम और नम्रता कुमारी का मॉडल स्कूल नवगछिया स