सतना में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, कार चकनाचूर, महिला घायल
सतना (मध्य प्रदेश): सतना शहर में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक नीचे आ गिरी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। ऊपर से गिरी ईंट-मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बीच से धंस गई।
हादसे के वक्त मौके से गुजर रही एक महिला के सिर पर ईंट लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, पास से गुजर रहा एक स्टूडेंट इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
#SatnaNews #MadhyaPradesh #AccidentNews #SatnaAccident #UnchehraNews BreakingNews LocalNews BuildingCollapse SafetyFirst