घाटमपुर: सामान लेने निकला युवक हुआ हादसे का शिकार, ट्रक ने कुचला, मौत
सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिंगनवा गांव में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय अभय यादव को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर बेटे का क्षत-विक्षत शव देखा तो कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की हालत देखकर मां ऊषा देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं।