सदर अस्पताल में सिजेरियन के बाद 10 प्रसूता को स्वास्थ्य किया गया डिस्चार्ज
जमुई: कुछ दिन पहले सदर अस्पताल में एक प्रसूता और एक गर्भवती की मौत पर हंगामा के बाद अन्य गर्भवती व मरीजों के बीच फैली दहशत को खत्म करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सफल सिजेरियन के बाद स्वास्थ्य 10 जच्चा- बच्चा को गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे डिस्चार्ज कर दिया और घर तक जाने के लिए निःशुल्क एंबुलेंस की भी सुविधा मुहैया कराई गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था को लेकर प्रसूताओं व परिजन ने खुशी का इजहार करते हुए चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उपलब्ध व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली महिलाओं में लक्ष्मीपुर प्रखंड के सुलोटांड़ निवासी रौशनी कुमारी, गिद्धौर की राखी कुमारी, जमुई के लभैत निवासी मधुप्रिया कुमारी, सोनो प्रखंड के देहरीडीह निवासी लक्ष्मी कुमारी, लखीसराय जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत खैरी गोपालपुर निवासी वर्षा कुमारी, लक्ष्मीपुर के गौरा निवासी खुशबू कुमारी जमुई की लगमा निवासी खुशबू कुमारी सहित अन्य प्रसूता शामिल हैं। सभी प्रसूता को सदर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा डिस्चार्ज पेपर सौंपा गया है।
प्रसूता के स्वजन गिद्धौऱ निवासी रौशन कुमार समेत अन्य प्रसूता व स्वजन ने बताया कि वेलोग प्रसव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे, यहां आवश्यक जांच के बाद सिजेरियन के तहत पुत्र हुआ। जिस उम्मीद से आए थे उससे भी बेहतर सुविधा यहां मिली है। पत्नी व बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य है और यहां के उपचार से संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील किया कि भरोसा के साथ सदर अस्पताल आएं और यहां उपचार कराएं।
इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाक्टर थनीष कुमार ने बताया कि सिजेरियन के दौरान और बाद में जच्चा- बच्चा को इलाज के दौरान जरूरी चिकित्सा सुविधा, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद गुरुवार को सभी को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की कमी के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अफवाह में न पड़े, बेफिक्र होकर आए और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। #jamuidistrict #healthvibhag #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 15, 2026