
जमुई: सदर अस्पताल में 70 मरीजों ने ओपीडी के लिए कराया पंजियन, ओपीडी रहा बंद अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मा^र^पी^ट की घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत पूरे बिहार में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। इसका असर सदर अस्पताल में भी देखने को मिला, यहां भी बुधवार की शाम 5:00 बजे तक पूरी तरह ओपीडी सेवा बाधित रही, ओपीडी कक्ष के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। खासकर ओपीडी के मरीजों को व उनके स्वजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से बहाल रही, जहां गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहे। अचानक डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही भीड़ पंजीयन काउंटर पर लगनी शुरू हो गई थी। करीब 70 मरीजों का पंजिया भी किया गया लेकिन डाक्टर के ओपीडी में नहीं रहने की वजह से मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। ख़ैरा निवासी रामदेव यादव, सुशील कुमार, निमारंग भछियार निवासी सरयुग मांझी, रोहित कुमार, ममता देवी के अलावा अड़सार के मैयो. महफूज, गरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार, कंचन देवी के अलाव ममता देवी, सरोजनी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमलोग सुबह आठ बजे से ही चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं आये तब स्वास्थ्य कर्मियों से पूछने पर उनलोगों ने सभी डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी दी। जिस वजह से उन लोगों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ मा^र-पी^ट मामले में पूरे बिहार में ओपीडी सेवा बंद करने का आह्वान किया गया था, जिसको लेकर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखा। सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा बहाल रही। चिकित्सा इमरजेंसी में आए मरीजों का इलाज करते रहे। गुरुवार से हमेशा की तरह ओपीडी सेवा बहाल रहेगी। #jamuitopnews #jamuibihar #healthvibhag #health #jamuidistrict
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026

जमुई: +2 उच्च वि0 सतायन में भव्य समारोह का हुआ आयोजन, जमुई के 10 स्कूल को बनाया गया मॉडल स्कूल "विकसित भारत-समृद्ध बिहार" विजन के तहत शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगुसराय के बी.पी. इंटर स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय मुख्य समारोह से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में नवनिर्मित 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से जमुई जिले के कुल 10 प्रमुख उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में नया, आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए जिलेवासियों को समर्पित किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नवनिर्मित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), सतायन, जो पूर्व में +2 जनता उच्च विद्यालय सतायन के नाम से जाना जाता था, के प्रांगण में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता जमुई रविकांत सिन्हा के साथ –साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित सभी राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे जिले के समग्र विकास में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर बताया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा द्वारा नवउद्घाटित मॉडल स्कूल में नवनिर्मित अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। अपर समाहर्ता सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जीवन में पौधों के महत्व को समझाया और प्रत्येक छात्र को 'एक पौधा माँ के नाम' लगाने तथा उसकी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा ने कहा कि जमुई के ये सभी आदर्श विद्यालय सिर्फ ईंट-पत्थर की भौतिक इमारतें नहीं हैं, बल्कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने वाले आधुनिक केंद्र बनेंगे। उन्होंने शिक्षकों को इसी आदर्श को अपने व्यक्तित्व में अपनाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया, साथ ही अभिभावकों से भी इस स्वर्णिम अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने और जमुई के शैक्षिक परिदृश्य को और भी सुदृढ़ व समृद्ध करने का आह्वान किया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और जनसमूह का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को एक सुरक्षित, समावेशी और डिजिटल संसाधनों से समृद्ध वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। आपको बता दें कि जमुई जिले के अंतर्गत आने वाले इन 10 चयनित आदर्श विद्यालयों में जमुई प्रखंड का +2 जनता उच्च विद्यालय सतायन, अलीगंज का +2 एम० आर० पुरी उच्च विद्यालय ताजपुर, सिकन्दरा का +2 एस० के० उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर का +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेला, बरहट का +2 राजकीय उच्च विद्यालय लथलथ, गिद्धौर का +2 एम० सी० भी० उच्च विद्यालय, सोनो का +2 एस० एस० उच्च विद्यालय, चकाई का +2 एस० के० उच्च विद्यालय, खैरा का +2 आर० एस० एस० उच्च विद्यालय बड़ाबांध तथा झाझा का +2 एम० जी० एस० उच्च विद्यालय शामिल हैं, जो आज से 'सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)' के नाम से जाने जाएंगे। ये विद्यालय सिर्फ अपने बुनियादी ढांचे और नाम के अनुरूप ही आदर्श नहीं रहेंगे, बल्कि अपने ऊंचे उद्देश्यों और क्रियाकलापों से भी एक नई मिसाल कायम करेंगे। ये सभी विद्यालय न केवल अपने प्रखंड में बच्चों को आधुनिक शिक्षा देंगे, बल्कि आसपास के अन्य सरकारी स्कूलों के लिए भी शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन साझेदारी के प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इन सभी नवस्थापित आदर्श विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई अत्याधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यहाँ अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कार्य के साथ-साथ छात्रों की प्रगति की निरंतर निगरानी के लिए साप्ताहिक परीक्षण की व्यवस्था की गई है। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध ई-लाइब्रेरी और खेलकूद की बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की आधारभूत तैयारी भी कराई जाएगी। #jamuitopnews #jamuidistrict #jamuinews #deojamui #education #dmjamui #zilaprashasan #CMBihar #CMSamrat
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026

जमुई टॉप ब्रेकिंग न्यूज़ | आज की 4 बड़ी खबरें प्रधान शिक्षक मिथुन पासवान का वेल्लोर में इलाज के दौरान निधन। हर मंगलवार चलेगा 'साइबर मंगलवार' अभियान, साइबर ठगी से बचने की अपील। जनता दरबार में 40 से अधिक मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश। सड़क हादसे के मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान। ऐसी ही सबसे तेज़ और विश्वसनीय स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें सेवन तक न्यूज़, जमुई के साथ। 👉 वीडियो देखें, लाइक करें, शेयर करें और पेज को फ़ॉलो करना न भूलें। #Jamui #JamuiNews #BreakingNews #Bihar #BiharNews #JamuiTopNews #SevanTakNews #SevanTakNewsJamui #TopBreaking #CyberMangalwar #JantaDarbar #DMJamui #JamuiUpdates #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #BiharGovernment #JamuiDistrict #Journalism #TodayNews
Sono, Jamui | Jul 18, 2026

जमुई के इतिहास में एक नया स्वर्णिम सवेरा! प्रकृति की गोद में बसे हमारे प्यारे जमुई की पहचान अब सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों और वादियों से ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के नए उजालों से भी होगी। आज का यह ऐतिहासिक दिन हमारे जिले के लिए एक वरदान वरदान जैसा है। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जमुई के चार प्रमुख प्रखंडों—लक्ष्मीपुर, सोनो, खैरा और इस्लामनगर अलीगंज में नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ कर दिया गया है।अब हमारी मेधावी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर सफर तय करने की मजबूरी नहीं होगी। कॉलेज खुद चलकर उनके घर के पास आ गया है। हमें यह बात समझनी होगी कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा समाज सशक्त और जागरूक होता है। जिला प्रशासन जिले छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित, भयमुक्त और बेहतरीन शैक्षणिक माहौल देने के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। आइए, अतीत के काले साए (वामपंथी उग्रवाद) को पीछे छोड़ते हुए, शिक्षा की इस नई रोशनी के सहारे अपने जमुई को वापस गौरव और सम्मान के उस शिखर पर ले जाएं जिसका वह हमेशा से हकदार रहा है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #EducatedJamui #JamuiProgress #WomenEmpowerment #BiharEducation #JamuiDistrict #AdbhutJamui
Jamui, Bihar | Jul 15, 2026

जमुई में गेहूमन सांप के डं^स^ने के बाद इलाज के दौरान बच गई वृद्ध की जा^न जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना गांव में गुरुवार की रात 8:30 बजे कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डं^स लिया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान धीरे- धीरे वृद्ध के तबियत में सुधार होनी शुरू हो गई। इसके बाद रातभर वृद्ध को सदर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया और स्वस्थ्य व स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार की सुबह वृद्ध को डिस्चार्ज किया गया है। #jamuitopnews #jamuidistrict #cobrasnack #cobrabite #jamuibihar
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026