चकाई के रामचंद्रडीह में रविवार शाम सांसद अरुण भारती ने दिवंगत भाजपा नेता सह जेपी सेनानी अंगराज राय के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सांसद ने उन्हें कर्मठ और जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए निधन को अपूरणीय सामाजिक क्षति बताया। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
Amit Kumar Roy