राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के उपनिदेशक समसा सुनील दत्त शर्मा शनिवार को क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलियाकलां में सम्बलन कार्यक्रम के तहत विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।