पोड़ैयाहाट: देवडॉड़ पुलिस ने हाइवा की बैट्री चोरी का खुलासा कर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देवडॉड़ पुलिस ने रविवार को हाइवा से बैट्री चोरी की घटना का उदभेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कियाहै।बारा बाँझी निवासी वादी समीर अंसारी के घर के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी हाईवा गाड़ी की दो बैट्री चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में देवडॉड़ थाना कांड संख्या-32/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।