मड़ावरा: मदनपुर के पुराने पुलिस थाने के पास अचेत अवस्था में मिले ग्रामीण को डायल 112 पुलिस ने पहुँचाया चिकित्सालय
मदनपुर गाँव के पुराने पुलिस थाने के पास अचेत अवस्था में एक ग्रामीण मिला है। इस मामले में मंगलवार को सुवह 11 बजे डायल 112 कर्मी ने जानकारी दी जब वह मदनपुर गांव में जा रहे थे तभी पुराने पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया।जिसे डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया है।