लाइन डे पर एसपी ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में 'लाइन डे' के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया