जहानाबाद में ‘पुलिस दीदी’ की विशेष पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर विशेष नजर
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशानुसार जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम द्वारा विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस दीदी की टीम बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त कर रही है। स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
साथ ही छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनमें सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना है।