जहानाबाद में अब राजस्व मामलों की होगी वर्चुअल सुनवाई, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया व्यवस्था का लोकार्पण
जहानाबाद, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस नई व्यवस्था से अब आम लोगों को राजस्व न्यायालयों में सुनवाई के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। उनके साथ जिले के संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल माध्यम से मामलों की सुनवाई की जाएगी। इससे आम नागरिक घर बैठे या किसी अन्य स्थान से डिजिटल माध्यम के जरिए अपने राजस्व मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। इस व्यवस्था से लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 23, 2026