जहानाबाद में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई ‘पुलिस दीदी’, बाइक और स्कूटी से कर रही सघन पेट्रोलिंग
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देशानुसार जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ की टीम लगातार सक्रिय है। टीम द्वारा बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।
इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पुलिस दीदी की टीम छात्राओं एवं बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक कर रही है। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और उनमें पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है।