मेरठ के मेले में दबंगों का तांडव! युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में लगे मेले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मेले में घूमने आई युवतियों के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं, युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मेले जैसी सार्वजनिक जगह पर युवतियों के साथ हुई इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी? 🎥 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी राय: मेले और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन को क्या सख्त कदम उठाने चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। #meerut #meerut #womensafety #UP #Crime